the-name-to-trust

Recent Events

Independence Day Celebration

August 15, 2025

भोपाल। सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण चेयरमैन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करना था। प्राचार्य महोदया और एच.आर. डायरेक्टर श्री के.के. दुबे के प्रेरणादायी भाषणों ने छात्रों को राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। कक्षा IX-X के छात्रों ने ओजपूर्ण भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा III-V के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कक्षा छठवीं से आठवीं के छात्रों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने ‘बाल गंगाधर तिलक’ पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।विद्यार्थियों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के प्रति सम्मान, देश के प्रति गर्व, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना प्रबल हुई। साथ ही, टीम वर्क, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की क्षमता में भी वृद्धि हुई।