Dussehra Celebration
September 27, 2025
पावन पर्व विजयदशमी का सबको संदेश सुनाता है, धर्म जीतता है अधर्म से सत्य असत्य को हराता है।"\r\nदिनांक 27. 9.25 को सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर में विजयादशमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में राम जन्म, चारों भाइयों की गुरुकुल में शिक्षा, सीता स्वयंवर, राम वन गमन एवं राम-रावण युद्ध का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया । छात्र-छात्राओं ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान एवं रावण के चरित्रों का जीवंत एवं सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया ।\r\nइस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि असत्य , अहंकार, और अधर्म चाहे कितना भी बलवान क्यों ना हो अंततः सत्य, विनम्रता और धर्म की ही विजय होती है।\r\nयह कार्यक्रम छात्रों को श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने ,मन को निर्मल रखने, सदा सत्य बोलने तथा बड़ों का आदर करने की प्रेरणा देता है।