the-name-to-trust

Recent Events

80th Independence Day Celebrations

August 15, 2026

सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या महोदया श्रीमती पंकज शर्मा एवं आदरणीय श्री के. के. दुबे द्वारा ध्वजारोहण से हुआ।\r\nविद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र शुभांश दुबे एवं समीक्षा जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा IX एवं X के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम एवं नागरिकों के कर्तव्यों का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविता वाचन तथा समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। प्राचार्या महोदया ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट नागरिक बनने का संदेश दिया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सम्पूर्ण आयोजन ने सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया।