the-name-to-trust

Recent Events

भारत में हर भाषा का सम्मान है, पर हिंदी ईश्वर का वरदान है ।

July 11, 2024

भारत में हर भाषा का सम्मान है, पर हिंदी ईश्वर का वरदान है । दिनांक 10. 07. 2024 को सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर में काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा चार एवं पाँच के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति,देश प्रेम, पुस्तक ,चंद्रयान, शिक्षा एवं वीर रस जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। इन सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य -छात्रों में काव्य के प्रति रुचि उत्पन्न करना ,रस अनुभूति कराना एवं सद्अभिवृत्तियों का विकास करना था। स्थाई भाव को जागृत करना एवं सकारात्मक भाव सौंदर्य का विकास करना है। कविता के द्वारा ही विद्यार्थियों में संवेग जागृत होते हैं तथा रागात्मक वृतियों का विकास होता है। अतः काव्य शिक्षण का मुख्य उद्देश्य काव्य आनंद तथा विचारों के लिए है।