the-name-to-trust

Recent Events

Dussehra Celebration

October 21, 2023

भव भेषज रघुनाथ जसु सुनहिं जे नर अरु नारि। तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहिं त्रिसिरारि। भारतीय त्योहारों की सबसे अच्छी बात यह है कि उनमें से अधिकांश अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध त्योहार दशहरा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह पावन पर्व सभी को संदेश देता है कि चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है। दिनांक 21.10.2023 को सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर में दशहरे के उपलक्ष्य में कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के विद्यार्थियों ने प्रभु श्री राम के बाल्यकाल, शिक्षाकाल,विवाह, वनवास , देवी स्तुति तथा राम - रावण युद्ध का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान छात्रों का उत्साह और जिज्ञासा दृष्टव्य थ। । कार्यक्रम के अन्त में सभी ने अत्याचार, अनाचार को दूर कर विश्व शांति और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की